खुले मैदान में जुआ खेल रहे 6 आरोपी पकड़े, 1.18 लाख जब्त

भास्कर न्यूज | राजिम राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम तरीघाट में खुले आसमान के नीचे चल रही जुए की फड़ पर पुलिस ने अचानक दबिश दी। पुलिस को देखते ही मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी की। 6 जुआरियों को पकड़ लिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। तरीघाट गांव के एक सुनसान खुले स्थान पर ताश की 52 पत्तियों पर हार-जीत का दांव लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने चारों तरफ नाकाबंदी की। दबिश दी। पुलिस ने भोला वर्मा 36, संतोष साहू 39, लीलाराम मारकण्डे 39, संतोष यादव 45, गजेश साहू 37, गुलाब साहू 40 को रंगे हाथों पकड़ा। सभी आरोपी ग्राम तरीघाट के निवासी हैं। पुलिस ने 78,600 रुपए नकद जब्त किए। ताश की गड्डी जब्त की। 4 मोबाइल जब्त किए। मोबाइल की कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई। कुल 1,18,600 रुपए का मशरूका जब्त हुआ। राजिम थाना पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज किया। गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किया। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




