Uncategorized

मां काली पर अभद्र टिप्पणी करने वाला प्रिंसिपल FIR से डरा, बोला- मैं खुद हूं उनका उपासक

15 अगस्त विज्ञापन


राजीव गांधी कॉलेज के प्रो. डॉ. एच.डी. महार द्वारा मां काली पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद हुआ। संगठनों ने एफआईआर और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने IPC की धारा 298 में मामला दर्ज किया। प्रोफेसर ने वीडियो जारी कर माफी मांगी और इसे त्रुटि बताया।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 03 May 2025 09:30:43 PM (IST)

Updated Date: Sat, 03 May 2025 09:30:43 PM (IST)

मां काली पर अभद्र टिप्पणी का मामला। (फाइल फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। राजीव गांधी शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर के वनस्पति शास्त्र के प्राध्यापक प्रो डॉ एचडी महार के विरुद्ध गांधीनगर थाने की पुलिस ने अपराध पंजीकृत कर लिया है। प्राध्यापक पर मां काली के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी का आरोप है, हालांकि विवाद के बाद प्राध्यापक ने वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

शुक्रवार को कॉलेज के प्राध्यापक प्रो डॉ एचडी महार द्वारा विद्यार्थियों के व्हाटसप ग्रुप में किए गए एक पोस्ट से विवाद शुरू हो गया था। प्राध्यापक ने अपने पोस्ट में मां काली को बिग डेविल (सबसे बड़ा शैतान) बता दिया था। प्राध्यापक से पोस्ट से नाराज अखिल भारतीय छात्र संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कक्ष में हनुमान चालीसा का पाठ कर प्राध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था।

संगठनों ने दी थी आंदोलन की चेतावनी

आजाद सेवा संघ के पदाधिकारियों ने सरगुजा एसपी को ज्ञापन सौंप प्राध्यापक के विरुद्ध एफआइआर की मांग कर चेतावनी दी थी कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। भाजपा नेता इंदर भगत के साथ हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने गांधीनगर थाने पहुंच प्राध्यापक के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने लिखित ज्ञापन सौंपा था।

प्राध्यापक की टिप्पणी अमर्यादित

इंदर भगत ने कहा कि प्राध्यापक की टिप्पणी अमर्यादित है। धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ ही आस्था को भी चोट पहुंचाई गई है। ऐसे प्राध्यापक पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई थी।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

अलग-अलग संगठनों की ओर से प्रेषित आवेदन और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आखिरकार गांधीनगर थाना की पुलिस ने प्राध्यापक प्रो डॉ एचडी महार के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 के तहत प्राथमिकी की है। धारा 298 भारतीय न्याय संहिता का एक महत्वपूर्ण प्रविधान है जिसका उद्देश्य धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करना है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले कृत्यों को दंडित करना है।

प्राध्यापक ने वीडियो जारी कर मांगी माफी

प्राध्यापक प्रो डॉ एचडी महार ने वीडियो जारी सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मैं खुद हिंदू हूं और मां काली का उपासक हूं। लुचकी घाट स्थित काली मंदिर का संस्थापक सदस्य हूं।व्याकरण की त्रुटि के कारण वाक्य के संयोजन में गलती हुई है। मेरी ऐसी कोई भावना नहीं हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर हिंदू समाज के लोगों और खासकर विद्यार्थियों से माफी मांगी है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!