Uncategorized
Traffic Jaam: रायपुर में आज शाम से रात 10 बजे तक ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, कई रास्ते अभी से हुए बंद, देखें पूरी लिस्ट | Raipur Will Be Affected From This Evening Until 10 Pm

मोहर्रम के अवसर पर राजधानी में निकलने वाले ताजियों के कारण पुलिस ने ट्रैफिक रूट में बदलाव किया है। राजातालाब, मोमीनपारा, अमीनपारा, छोटापारा, बैजनाथपारा, नेहरू नगर, संजय नगर टिकरापारा सहित विभिन्न क्षेत्रों से दोपहर 2 बजे ताजिये निकलेंगे और रात 10 बजे तक चौबे कॉलोनी स्थित करबला तालाब में विसर्जन होंगे। यह ताजिये नूरानी चौक, ताजनगर, ईरानी डेरा, राजातालाब से पंडरी बसस्टैंड, मरहीमाता चौक, मौदहापारा, मस्जिद गली होते हुए गुरुनानक चौक, राठौर चौक, रामसागरपारा, बढ़ईपारा, मोमिनपारा, आजाद चौक, आरकेसी के सामने से चौबे कॉलोनी टर्निंग होकर निकलेंगे। इस दौरान वैकल्पिक मार्गाें का उपयोग करने के लिए कहा गया है।
15 अगस्त विज्ञापन




