हादसा

महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा: छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत, 14 घायल

15 अगस्त विज्ञापन

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में रायपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार तड़के एक बोलेरो की ट्रक से टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। घायलों को भंडारा और नागपुर में भर्ती कराया गया है। मृतकों में ज्यादातर लोग कबीरधाम जिले के रहने वाले हैं।

कबीरधाम एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि बोलेरो में 20 से ज्यादा लोग सवार थे। सभी पोला उत्सव में शामिल होने नागपुर जा रहे थे। इसी दौरान पिंपलगांव रोड पर सुबह करीब 4 बजे बोलेरो ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। ट्रक में फंसे बोलेरो को निकालने के लिए 2 जेसीबी की मदद लेनी पड़ी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भीषण सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की टीम भंडारा पहुंच गई है। टीम महाराष्ट्र सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर घायलों के इलाज और प्रभावित परिवारों की मदद कर रही है। गंभीर रूप से घायलों के बेहतर इलाज के लिए नागपुर में भी जरूरी व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुश्किल समय में छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव मदद दी जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाराष्ट्र के भंडारा में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद और पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

लाखनी पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब 3:31 बजे NH-53 पर साकोली से लाखनी की ओर जाने वाले मार्ग पर मुंडीपार के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, टाटा कंपनी का आयशर वाहन क्रमांक UP72 BT7974 पेट्रोल पंप से हाईवे पर आ रहा था। इसी दौरान साकोली से लाखनी की ओर जा रही महिंद्रा बोलेरो क्रमांक MH49 U9810 ट्रक से टकरा गई।

पुलिस के मुताबिक आयशर चालक अमर सिंह रामदुलारे यादव (37) निवासी प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश, वाहन चला रहा था। प्रारंभिक जांच में आयशर को तेज गति और लापरवाही से चलाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!