हादसा

तिरुपति मोटर्स चांपा के कर्मचारी की रायपुर में करंट लगने से मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

15 अगस्त विज्ञापन

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा स्थित तिरुपति मोटर्स में कार्यरत कर्मचारी शिवराम धीवर (30) की रायपुर में करंट लगने से मौत हो गई। वह पिछले 8 साल से कंपनी में फिटर-वेल्डर के तौर पर काम कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, कंपनी ने शिवराम धीवर को 2 अक्टूबर को काम के सिलसिले में रायपुर भेजा था, जहां काम के दौरान यह हादसा हुआ। करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

शिवराम धीवर के परिवार में एक 4 माह का मासूम बच्चा है। परिजनों का कहना है कि शिवराम ही परिवार का भरण-पोषण कर रहा था और उसकी इस अचानक हुई मौत से परिवार के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तिरुपति मोटर्स चांपा के सामने पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

परिजनों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल परिजन आगे की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!