अपराध

लोरमी में बाइक चोरी गिरोह पकड़ाया, दो आरोपी गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकिलें बरामद

15 अगस्त विज्ञापन

मुंगेली के लोरमी में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनकी कुल कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपए बताई जा रही है।

मामला 17 सितंबर 2026 का है। बिलासपुर के मंगला निवासी चंद्रशेखर पटेल अपनी मां के साथ खुड़िया डेम घूमने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक खुड़िया बांध के पास खड़ी की और घूमने चले गए। वापस लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिली तो उन्होंने 18 सितंबर को लोरमी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने अपराध क्रमांक 400/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इसके साथ ही तकनीकी मदद से पुलिस ने अमलडीही निवासी चरन कुर्रे और अमित चेलकर को पकड़ा।

पूछताछ में दोनों ने खुड़िया डेम से बाइक चोरी करने के साथ ही 5 और मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल 6 बाइक बरामद कीं।

पुलिस के मुताबिक, चरन कुर्रे के घर से 3 मोटरसाइकिलें और अमित चेलकर के घर से 3 मोटरसाइकिलें मिलीं। इनमें हीरो HF डीलक्स, हीरो की एक अन्य बाइक और होंडा साइन शामिल हैं।

पुलिस ने 19 सितंबर 2026 को चरन कुर्रे (22) और अमित चेलकर (21) को गिरफ्तार किया। दोनों अमलडीही, थाना लोरमी, जिला मुंगेली के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले में धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी है।

दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!