Uncategorized

क्या है तोशाखाना मामला?: इमरान खान-बुशरा बीबी को 17 साल की सजा; जानें पाकिस्तान के इस मामले की पूरी कहानी

15 अगस्त विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। तोशाखाना मामले में उन पर चुनाव आयोग के अलावा राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो और संघीय जांच एजेंसी तक ने जांच बिठाई। इनमें से अधिकतर केस में निचली अदालत से सजा मिलने के बाद उन्हें हाईकोर्ट से राहत भी मिली है। हालांकि, अब तोशाखाना से जुड़े एक और मामले में उन्हें फिर सजा सुनाई गई है।



Imran Khan, Bushra Bibi
– फोटो : X/@PTIOfficial



विस्तार


पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने शनिवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के संस्थापक इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना मामले में 17 साल की जेल की सजा सुनाई है। यह केस सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन-सलमान की तरफ से तब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे इमरान को बुलगारी का महंगा ज्वैलरी सेट तोहफे में देने से जुड़ा है। आरोप है कि इमरान ने यह आभूषण सरकारी खजाने से बेहद कम कीमत में खरीद लिया था। 

Trending Videos

बताया गया है कि यह आदेश संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) की विशेष अदालत के जज ने रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल में सुनवाई के दौरान दिया। मौजूदा समय में इमरान खान इसी जेल में बंद हैं। इमरान खान को मामले में कुल 17 साल की सजा हुई है। उन्हें अपराध और भ्रष्टाचार से जुड़ी अलग-अलग धाराओं में 10 साल और सात साल की कुल सजा दी गई है, जो कि कुल मिलाकर 17 साल की जेल की सजा है। इसी तरह की सजा इमरान की पत्नी बुशरा बीबी को भी दी गई है। इसके अलावा उन पर कुल 1.6 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जिसे न चुकाने पर जेल की सजा और बढ़ाई जा सकती है। 

 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। तोशाखाना मामले में उन पर चुनाव आयोग के अलावा राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो और संघीय जांच एजेंसी तक ने जांच बिठाई। इनमें से अधिकतर केस में निचली अदालत से सजा मिलने के बाद उन्हें हाईकोर्ट से राहत भी मिली है। हालांकि, अब तोशाखाना से जुड़े एक और मामले में उन्हें फिर सजा सुनाई गई है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!