Uncategorized

Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हा बने कुलदीप की पहली तस्वीर आई सामने, खुद की शादी में जमकर नाचे; Video

15 अगस्त विज्ञापन



उत्तराखंड के मसूरी स्थित सवाय होटल में क्रिकेटर कुलदीप यादव की बरात निकले के बाद उनकी वरमाला की तस्वीर भी सामने आई है। फोटो में वंशिका और कुलदीप के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। दोनों इस खास पल के दौरान बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इससे पहले बरात में पहुंचे मेहमान ढोल नगाड़े के साथ जमकर नाचे। इस खास मौके पर कुलदीप ने भी ठुमके लगाए। बरात में बड़ी संख्या में उनके दोस्त और मित्रों ने शिरकत की। 




Trending Videos

First Photo of Kuldeep yadav as Groom He Dances Enthusiastically at His Own Wedding

धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे देहरादून एयरपोर्ट
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


बाबा बागेश्वर भी पहुंचे

शादी समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल सहित कई हस्तियां पहुंची हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी आज मसूरी पहुंचे हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विशेष चार्टर्ड विमान से शाम सवा चार बजे खजुराहो से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। देहरादून एयरपोर्ट पर उनके अनुयायियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद वह देहरादून एयरपोर्ट से मसूरी के लिए रवाना हुए।


First Photo of Kuldeep yadav as Groom He Dances Enthusiastically at His Own Wedding

धीरेंद्र शास्त्री
– फोटो : अमर उजाला


धीरेंद्र शास्त्री बोले- ये दोनों मेरे परिचित हैं

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह कुलदीप यादव और वंशिका की शादी-समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं। वह उनके काफी अच्छे परिचित हैं। उनके पहुंचते ही काफी प्रशंसकों ने उनको घेर लिया। उनकी फोटो लेने के लिए होड़ मच गई। जिसके बाद वह सड़क मार्ग से मसूरी के लिए रवाना हुए।


First Photo of Kuldeep yadav as Groom He Dances Enthusiastically at His Own Wedding

कुलदीप यादव की बरात
– फोटो : अमर उजाला


तीन दिनों तक विशेष कार्यक्रम

क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए तीन दिनों तक विशेष भोजन और विभिन्न पारंपरिक कार्यक्रमों की भव्य व्यवस्था की गई है। इससे पहले शुक्रवार 13 मार्च से शुरू हुए कार्यक्रमों में मेहमानों के स्वागत के साथ नाश्ते, हाई टी और पार्टी के बाद विशेष भोज का आयोजन किया गया।




Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!