Uncategorized

कोरबा में गौ तस्करी की आशंका पर विवाद: गौ सेवक और खटाल संचालक भिड़े, पुलिस ने की कार्रवाई – Korba News

15 अगस्त विज्ञापन




कोरबा में गौ तस्करी की आशंका पर दो गुटों के बीच जमकर विवाद हो गया। यह घटना रविवार देर रात पुलिस लाइन मुख्य मार्ग पर हुई, जिसकी सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस और कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। गौ सेवकों को माजदा वाहन क्रमांक सीजी 12 बीवी 4529 में मवेशी ले जाने की जानकारी मिली थी। उन्होंने रिसदी चौक के पास वाहन को रोका और जांच की, जिसमें आधा दर्जन से अधिक भैंस और बछड़े भरे हुए पाए गए। गौ सेवकों ने वाहन चालक से पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर विवाद शुरू हो गया। जानिए क्या है मामला बताया गया कि ये मवेशी गोकुलनगर स्थित खटाल से ले जाए जा रहे थे। गौ सेवकों को मवेशियों की तस्करी का संदेह था, जिससे विवाद बढ़ गया। खटाल संचालक भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद गौ सेवक और खटाल संचालक आमने-सामने आ गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। वहां लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस और सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। जांच के दौरान मवेशी मालिक के साथ हुए लिखित दस्तावेजों को पुलिस के सामने प्रस्तुत किया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि मवेशियों को दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था। इसके बाद मामला शांत हुआ। इस घटना में वाहन चालक के साथ मारपीट की भी खबर है। उसकी शिकायत पर मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, मवेशी से भरे वाहन के चालक के खिलाफ भी पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी और वहां भैंस से भरी गाड़ी मिली। मामले में आगे की जांच जारी है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!