Uncategorized

कोरबा के जंगलों में हाथियों का भारी जमावड़ा; जिल्गा और जटगा रेंज में हाई अलर्ट जारी

15 अगस्त विज्ञापन


कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज के चचिया परिसर से निकलकर 13 हाथियों का दल अब जिल्गा परिसर पहुंच गया है, जिनकी निगरानी वन विभाग ड्रोन कैमरों से कर रहा है …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 14 Jun 2026 12:53:33 PM (IST)Updated Date: Sun, 14 Jun 2026 12:53:33 PM (IST)

HighLights

  1. जिल्गा पहुंचा 13 हाथियों का दल, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी।
  2. ड्रोन कैमरों से ट्रैक की जा रही 13 हाथियों की लोकेशन।
  3. जटगा रेंज में भी इस समय कुल 48 हाथी सक्रिय हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि,कोरबा। वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज अंतर्गत चचिया परिसर में विचरण कर रहा 13 हाथियों का दल अब जिल्गा परिसर पहुंच गया है। हाथियों के जंगल क्षेत्र में सक्रिय होने की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला सतर्क हो गया है और उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

जिल्गा के गांवों में कराई गई मुनादी

वन विभाग द्वारा जिल्गा एवं आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। लोगों से हाथियों के नजदीक नहीं जाने तथा सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। हाथियों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

हाथियों का दल पुनः लौटकर जटगा पहुंचा

इधर, कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज में भी 48 हाथी सक्रिय हैं। एक दिन पूर्व जटगा क्षेत्र से एतमा नगर रेंज के पचरा इलाके की ओर गया हाथियों का दल पुनः लौटकर जटगा पहुंच गया है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

वर्तमान में खरीफ सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और किसान बुआई की तैयारी के लिए खेतों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में खेतों और जंगल से लगे क्षेत्रों में हाथियों से आमना-सामना होने की आशंका बढ़ गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, समूह में खेतों की ओर जाने तथा हाथियों की सूचना मिलने पर तत्काल वन अमले को जानकारी देने के लिए कहा है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!