हादसा

कोरबा में तालाब में डूबीं 3 सहेलियां, तीनों के शव बरामद

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कोरबा में नहाने गईं 3 सहेलियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मामला पाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, इंदु अगरिया (7) पिता दुर्जन, राखी (8) पिता मलखम और साधना (8) पिता सुखसिंह नुनेरा गांव की रहने वाली थीं। तीनों सहेलियां कक्षा पहली में पढ़ती थीं और किसान परिवार से थीं।

गुरुवार को उनके परिवार के सदस्य काम करने गए थे। इस दौरान तीनों सहेलियां स्कूल नहीं गईं और दोपहर में तालाब में नहाने चली गईं। शाम को उनके परिजन घर लौटे तो तीनों घर पर नहीं थीं। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की।

तलाश करते हुए एक ग्रामीण तालाब पहुंचा। तालाब की मेड़ पर बच्चियों के चप्पल और कपड़े मिले। वहीं, इंदु का शव तालाब में तैरता मिला। ग्रामीण ने तुरंत परिजनों और अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से इंदु के शव को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर बाकी दोनों बच्चियों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद राखी और साधना के शव भी बरामद कर लिए गए।

पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों शवों का पंचनामा किया। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

बताया जा रहा है कि जब तीनों सहेलियां तालाब में नहाने गईं, उस समय वहां कोई और मौजूद नहीं था। आशंका है कि नहाने के दौरान पहले एक बच्ची डूबने लगी होगी। उसे बचाने की कोशिश में बाकी दोनों सहेलियां भी पानी में उतर गई होंगी और तीनों डूब गईं होंगी।

पाली थाना प्रभारी मनोज कौशिक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां एक बच्ची का शव तालाब के पानी में तैरता मिला। इसके बाद बाकी दो बच्चियों की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव भी बरामद कर लिए गए। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!