Uncategorized

खुले डिवाइडर मरम्मत नहीं होने से हो रहे हादसे: कोंडागांव में शहर के बीच 2 किमी सड़क पर रोज़ जोखिम, – Kondagaon News

15 अगस्त विज्ञापन




कोंडागांव शहर के भीतर 2 किलोमीटर का प्रमुख मार्ग इन दिनों हादसों का केंद्र बन गया है। सड़क के बीच बने डिवाइडर जगह-जगह से टूटे और खुले पड़े हैं, वहीं कई सालों से पड़ी हाई मास्क लाइट की कंक्रीट भी जोखिम का कारण बन रही है। रहवासियों का कहना है कि आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। डिवाइडरों को कई जगहों से तोड़ कर लोगो ने आने जाने की जगह बना ली है। वहीं कुछ हिस्से पहले हुई दुर्घटनाओं के कारण टूट गए हैं, जिनकी मरम्मत अब तक नहीं की गई है। जसके कारण सड़क पर बड़े-बड़े गैप बन गए हैं। पशु के साथ-साथ लोग भी घायल जिनसे अचानक आवारा पशु सड़क पर आ जाते हैं। तेज रफ्तार से आ रहे वाहन चालकों को संभलने का मौका नहीं मिलता और टक्कर हो जाती है। इन हादसों में न केवल पशु बल्कि लोग भी घायल हो रहे हैं। स्थिति रायपुर नाका कलेक्टर रोड तिराहे पर और भी गंभीर है, जहां करीब तीन साल पहले हाई मास्क लाइट का पोल टूट गया था। उसके नीचे बनी कंक्रीट आज भी सड़क के बीचों-बीच पड़ी है, जो एक बड़ा खतरा बनी हुई है। रहवासियों का कहना है कि प्रशासन द्वारा दुर्घटनाएं रोकने के लिए कई प्रयासों की बात की जाती है लेकिन इन बातो पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बजट की कमी मरम्मत ना होने की वजह इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता प्रज्ञा नंद ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश मिले हैं, लेकिन फिलहाल बजट की कमी के कारण मरम्मत कार्य में दिक्कत आ रही है। यातायात प्रभारी मुकेश जोशी ने कहा कि डिवाइडरों और टूटे हुए हिस्सों को सुधारने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग को लगातार लेटर लिखा जा रहा है, मगर अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!