Uncategorized

Karwa Chauth 2025 Live: कई जगह दिखा करवा चौथ का चांद, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर तोड़ा व्रत, पढ़ें अपडेट्स

15 अगस्त विज्ञापन


08:54 PM, 10-Oct-2025

सीएम रेखा ने महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “मैं देश की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देती हूं। यह एक खूबसूरत त्योहार है। इस त्योहार को मनाने की हमारी परंपरा हमारे वैवाहिक जीवन को मजबूत बनाती है। भारत की ऐसी परंपराएं हमारे जीवन को आगे बढ़ाती हैं।”

08:51 PM, 10-Oct-2025

यूपी: ग्रेटर नोएडा में दिखा करवा चौथ का चांद


ग्रेनो में दिखा चांद
– फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सौंदर्यम सोसायटी में चांद निकलने के बाद अर्घ्य देती महिला।

08:48 PM, 10-Oct-2025

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महिलाओं को करवा चौथ की दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, करवा चौथ का त्योहार पूरे विश्व में सनातनी संस्कृति के अनुयायियों द्वारा मनाया जा रहा है। पूरे प्रदेश की बहनों को मेरी शुभकामनाएं और मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी मनोकामनाएं पूरी हों।

08:32 PM, 10-Oct-2025

Chand Kab Niklega LIVE: जानें करवा चौथ पूजन का मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 9 अक्तूबर को देर रात 10 बजकर 54 मिनट से हो चुका है। इस तिथि का समापन 10 अक्तूबर को शाम 07:38 मिनट पर होगा। तिथि के अनुसार 10 अक्तूबर यानी की आज करवा चौथ का व्रत मान्य होगा। करवा चौथ पर शाम 5 बजकर 57 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 11 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। 

08:06 PM, 10-Oct-2025

ग्रेटर नोएडा की एसकेए मेट्रो विल सोसाइटी में महिलाओं ने करवाचौथ का किया पूजन

करवाचौथ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिलेभर में पूरे दिन खासी रौनक रही। बाजारों में महिलाएं सुहाग का सामान खरीदते हुए नजर आईं। सुहागिनों ने दिन भर निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। पतियों ने भी सरगी और अन्य तैयारियों में पत्नियों की सहायता की। दोपहर होते ही शहर की अलग-अलग सोसाइटी, सेक्टर व कॉलोनियों के पार्क, क्लब हाउस, सामुदायिक भवन और मंदिरों में सजी-संवरी सुहागिनें कथा सुनने के लिए एकत्रित हुईं और करवाचौथ की कथा का श्रवण किया। रात को चांद निकलने के बाद सुहागिनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर व्रत खोला।

07:21 PM, 10-Oct-2025

जानें आपके शहर में कब निकलेगा चांद

 

शहर चंद्र उदय का समय (रात)
दिल्ली 08:13 PM
नोएडा 08:13 PM
चंडीगढ़ 08:08 PM
पंजाब 08:10 PM
जम्मू 08:11 PM
लुधियाना 08:11 PM
देहरादून 07:42 PM
शिमला 08:06 PM
लखनऊ 08:02 PM
कानपुर 08:06 PM
प्रयागराज 08:02 PM

07:06 PM, 10-Oct-2025

करवा चौथ कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता ने किया डांस

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने करवा चौथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद अन्य महिलाओं के साथ उन्होंने डांस किया। 

 

यहां वीडियो के माध्यम से जानें अपडेट्स-

07:04 PM, 10-Oct-2025

जम्मू और कश्मीर: जम्मू में महिलाएं करवाचौथ की रस्में कर रही हैं।

 

06:39 PM, 10-Oct-2025

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘यह बहुत ही पवित्र अवसर है। देश भर में महिलाएं अपने पतियों के लिए उपवास रखती हैं। मैं देश की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देती हूं।’

 

06:30 PM, 10-Oct-2025

अमृतसर में भी महिलाओं ने करवा चौथ की रस्मों में लिया भाग

पंजाब के अमृतसर में भी करवा चौथ को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। सूर्य अस्त होने के साथ ही धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महिलाओं ने करवा चौथ की रस्मों में भाग लिया।

 





Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!