छत्तीसगढ़जशपुर

जशपुर में शिक्षक की दरिंदगी बेनकाब, अगस्त 2024 से छह बार नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म

Teacher's brutality exposed in Jashpur

15 अगस्त विज्ञापन

जशपुरनगर। जिले में एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा व्यवस्था और मानवता दोनों को शर्मसार कर दिया है। एक नाबालिग छात्रा को अपने ही घर में रखकर पढ़ाई और घरेलू काम करवाने वाले शिक्षक गिरधारी यादव ने अगस्त 2024 से अब तक छह बार उसका दुष्कर्म किया। हैरत की बात यह है कि छात्रा के अचानक गायब होने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट भी आरोपी शिक्षक ने ही दर्ज कराई थी, लेकिन एक दिन बाद ही छात्रा अपने परिजनों के साथ सिटी कोतवाली पंहुच कर शिक्षक के काले करतुत का खुलासा कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता हॉस्टल में रहने के बजाय आरोपी शिक्षक के घर पर ही रहती थी और वहीं खाना बनाने से लेकर साफ-सफाई तक घरेलू कार्य भी करती और स्कूल में अध्ययन करती थी। इसी दौरान आरोपी ने भरोसे का फायदा उठाते हुए उसे अपनी हवस का शिकार बनाना शुरू किया।

अगस्त 2024 से छह बार दुष्कर्म का खुलासा

पुलिस ने जब बरामद छात्रा से पूछताछ की, तो उसने बताया कि आरोपी गिरधारी यादव ने पिछले एक वर्ष में कम से कम छह बार उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। डर और दबाव के कारण वह किसी को कुछ नहीं बता पा रही थी। बुधवार को पीड़िता डर से शिक्षक के घर से गायब हो गई थी। छात्रा के अचानक घर से गायब हो जाने के बाद आरोपी शिक्षक ने ही कोतवाली में जाकर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई।

गुमशुदगी दर्ज होने के बाद खुला मामला

आरोपी शिक्षक के द्वारा सिटी कोतवाली में बुधवार को गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। उसके रिपोर्ट दर्ज कराने के दूसरे दिन गुरुवार को छात्रा अपने परिजनों के साथ पंहुच गई और शिक्षक के द्वारा किए गए कृत्य का उसने खुलासा कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरु कर दी। वहीं मामला प्रकाश में आने के बाद से आरोपी शिक्षक गिरधारी यादव फरार हो गया है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!