
जशपुर / 9 अप्रैल : जशपुर जिले में प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से राजस्व विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। कलेक्टर रोहित व्यास ने यह बड़ा फेरबदल करते हुए तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार जिले में कुल 9 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इन तबादलों का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना और कार्यों के निष्पादन में गति लाना बताया गया है। आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासनिक स्तर पर इस बदलाव को जिले में राजस्व कार्यों की बेहतर मॉनिटरिंग और प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
15 अगस्त विज्ञापन



