छत्तीसगढ़

जशपुर में बाल मजदूरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

15 अगस्त विज्ञापन

जशपुर: जशपुर नगर के ग्राम लोदाम में एक्सेस टू जस्टिस टीम द्वारा बाल मजदूरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान गांव में कार्य कर रहे लगभग चार से पाँच बच्चों को रेस्क्यू किया गया। जानकारी के अनुसार ये बच्चे कम उम्र में मजदूरी कार्य में लगे हुए थे, जिससे उनकी शिक्षा और भविष्य प्रभावित हो रहा था।

एक्सेस टू जस्टिस टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम लोदाम में कुछ नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुँची, वहीं लोदाम के टीआई ने भी पूरा सहयोग दिया, जिसके बाद संयुक्त कार्रवाई करते हुए बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। टीम ने बच्चों को उनके परिजनों एवं संबंधित विभागों से संपर्क कर सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया तथा उन्हें शिक्षा से जोड़ने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया।

इस रेस्क्यू अभियान में लोदाम थाना के TI का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस प्रशासन के सहयोग से अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया गया।

एक्सेस टू जस्टिस टीम के समर्पित संचालक डॉ. संदीप शर्मा ने कहा,

“हर बच्चे को सुरक्षित बचपन, शिक्षा और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है। हमारी टीम हमेशा बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए तत्पर रहेगी।”

रेस्क्यू अभियान के दौरान ग्रामीणों को भी जागरूक किया गया कि बाल मजदूरी कानूनन अपराध है और बच्चों को मजदूरी के बजाय शिक्षा की ओर बढ़ाना समाज की जिम्मेदारी है। गांव के लोगों ने टीम के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में बच्चों को स्कूल भेजने का भरोसा दिलाया

इस अभियान को सफल बनाने में जशपुर की जिला समन्वयक अंजली ताम्रकार, बबीता ताम्रकार, अंजली दास व अन्य साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा l

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!