छत्तीसगढ़जशपुरराज्य

जशपुर के बालाछापर में हाइवे पर ट्रक चालक से 13 लाख रुपए की लूट, चार आरोपी फरार

Truck driver robbed of Rs 13 lakh on highway in Balachhapar, Jashpur; four accused absconding

15 अगस्त विज्ञापन

जशपुर :  जशपुर के बालाछापर में हाइवे पर एक ट्रक क्रमांक CG14-MT-6190 से जो कि रांची से माल खाली कर व आलू लोड कर आ रहा था, जिसके चालक के पास रांची के माल का 13 लाख रुपए भी था, जिसको कथित रूप से चार व्यक्तियों के द्वारा ड्राइवर से लूट कर फरार हो गए हैं।

मौके पर पुलिस टीम के द्वारा पहुंच कर जब ट्रक ड्राइवर से विस्तृत पूछताछ की गई तो ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह रांची से आ रहा था, व सुबह 06.00 बजे बालछापर के पास, लघु शंका हेतु ट्रक रोककर, नीचे उतरा था, तभी पीछे से एक चार पहिया गाड़ी आई, जिसमें से चार लोग उतरे, और उसके हाथ पैर को बांधकर गिरा दिए, एक व्यक्ति के द्वारा डंडे व पत्थर से भी चोट पहुंचाया गया फिर उनके द्वारा गाड़ी में रखे 13 लाख रुपए को तथा मोबाइल फोन को लूटकर ले जाया गया। हालांकि डोडकचौरा ढाबा के पास मोबाइल गिरा मिला था।

पुलिस के द्वारा ट्रक ड्राइवर का मेडिकल मुलाहिजा करा दिया गया है। पुलिस की सायबर टीम सीसीटीवी को खंगाल रही है, कुछ पुलिस की पार्टियां, झारखंड की ओर रवाना की गई है, हालांकि ड्राइवर के कथन में विरोधाभाष भी है, जैसे कि उसने बताया कि उसका हाथ बांधा गया था, परंतु हाथ में बांधने के कोई निशान नहीं है, उसके द्वारा यह भी बताया गया था कि उसके पैर में डंडे से व कमर पर पत्थर से प्रहार किया गया था, जबकि उसके मेडिकल मुलाहिजा में कोई चोट का निशान नहीं दिख रहा था, साथ ही उसने यह भी बताया था कि लुटेरों ने लूट करते समय, उसे जमीन पर गिरा दिया था, ड्राइवर के अनुसार उस वक्त सुबह के 06.00 बज रहे थे, अगर उसे गिराया गया होता तो निश्चित रूप से ओश के कारण कपड़े गीले रहते व घास फूस का कुछ अंश जरूर चिपके रहते, जबकि ऐसा नहीं था, ड्राइवर के द्वारा कभी सामने की ओर हाथ बांधना बता रहा है, कभी पीछे की ओर हाथ बांधना बताता है। पुलिस उसके बयान में आए विरोधाभासों का भी अध्ययन कर रही है, पुलिस की विवेचना का एक एंगल यह भी है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि प्रार्थी के बताए अनुसार पुलिस लूट की सभी संभावित एंगल पर प्रोफेशनल तरीके से काम कर रही है, पुलिस की कोशिश होगी, अगर घटना घटित हुई है, तो लुटेरों को जल्द पकड़ा जा सके।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!