Uncategorized

जनसंपर्क अधिकारी ने प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण: शिक्षा गुणवत्ता के साथ सुविधाओं का लिया जायजा, छात्रों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश – Balod News

15 अगस्त विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता मॉनिटरिंग अभियान के तहत जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर ने बालोद ब्लॉक के प्राथमिक शाला पिरीद एवं भेंगारी का निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता, शाला की व्यवस्थाओं और आवश्यक सुविधाओं का मूल्यांकन किया।

.

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता मॉनिटरिंग अभियान के अंतर्गत जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर ने बुधवार को बालोद विकासखंड स्थित प्राथमिक शाला पिरीद और भेंगारी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, शिक्षकों की उपस्थिति और अध्ययन-अध्यापन की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

जनसंपर्क अधिकारी ने छात्रों से बातचीत की

निरीक्षण के दौरान जनसंपर्क अधिकारी ठाकुर ने सभी कक्षाओं में पहुंचकर छात्रों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या के साथ अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से सवाल-जवाब कर उनकी सीखने की स्तर की भी परख की।

छात्रों को प्रेरित करते हुए ठाकुर ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा सबसे मजबूत आधार है। कठिन परिश्रम, लगन, धैर्य और त्याग से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को पूरे मनोयोग से पढ़ाई करने, निरंतर ज्ञान अर्जन करने और अपने माता-पिता, परिवार, विद्यालय व शिक्षकों का नाम रोशन करने की सीख दी।

विद्यार्थियों को नशापान से दूर रहने की दी सीख

उन्होंने विद्यार्थियों को सदाचारी, व्यवहार कुशल बनने के साथ-साथ नशापान जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश भी दिया। निरीक्षण के दौरान जनसंपर्क अधिकारी ने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत निर्धारित बिंदुओं के अनुसार शाला के भौतिक वातावरण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन तथा बच्चों की सीखने की स्थिति का सूक्ष्मता से अवलोकन किया।

उन्होंने बच्चों को अच्छा व्यवहार रखने और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की सलाह दी। निरीक्षण में जनसंपर्क अधिकारी ने स्कूल की सुविधाओं, पढ़ाई और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन का जायजा लिया। इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!