Uncategorized

Chhattisgarh News: मानसून के साथ खेती-किसानी का कार्य जोरों पर

15 अगस्त विज्ञापन


Chhattisgarh News: कृषि विभाग (Agriculture Department) के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष खरीफ 2025 के लिए छत्तीसगढ़ में 4.95 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज (Certified Seeds) वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें समस्त स्रोतों से 7.22 लाख क्विंटल बीज का भंडारण कर अब तक 5.76 लाख क्विंटल बीज का वितरण किसानों को किया गया है, जो मांग का 116 प्रतिशत है। जबकि खरीफ (Kharif) वर्ष 2024 में राज्य में बीज निगम (State Seeds Corporation) से 4.64 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण किया गया था। इसी प्रकार प्रदेश में इस खरीफ सीजन में 14.62 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त लक्ष्य के विरूद्ध 12.60 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का सहकारी (Cooperative) एवं निजी क्षेत्रों में भंडारण किया गया है। उक्त भंडारण के विरूद्ध 8.35 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों (Fertilizers) का वितरण किसानों को किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 57 प्रतिशत है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खाद-बीज (Fertilizer-Seed) वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही सोसायटियों में पर्याप्त खाद-बीज का भंडारण कर सतत निगरानी करने को कहा गया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!