{“_id”:”69722e767ed32af1640613ef”,”slug”:”up-police-constable-arrested-in-mirzapur-gym-conversion-case-2026-01-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”जिम बना धर्मांतरण का अड्डा: खेल में शामिल UP पुलिस का सिपाही गिरफ्तार, प्यार में फंसा बना लेते थे वीडियो”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: विकास कुमार
Updated Thu, 22 Jan 2026 07:39 PM IST
डीआईजी सोमेन बर्मा ने बताया कि सिपाही इरशाद इस समय माधोसिंह रेलवे स्टेशन पर जीआरपी में तैनात है। मूल रूप से गाजीपुर के गहमर का निवासी इरशाद खां पिछले कई वर्ष से आयरन फायर जिम का संचालन करता आ रहा है, पर कागजों पर संचालन फरीद अहमद करता था।
यूपी पुलिस का सिपाही इरशाद खां – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी स्थित मिर्जापुर के जिम में चल रहे धर्मांतरण के खेल में यूपी पुलिस के सिपाही की भी संलिप्पता सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आयरन फायर जिम का संचालन सिपाही इरशाद खां की ही निगरानी में होता था। जिसमें इरशाद का शागिर्द फरीद अहमद था। जिसे पुलिस ने सुबह मुठभेड़ में गोली मारकर पकड़ा है।