छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

जिला पंचायत की बैठक का बहिष्कार कर बारिश में धरने पर बैठीं जिला पंचायत सदस्य आशिका कुजूर, निजी टिप्पणी और बोलने का मौका नहीं देने का लगाया आरोप

15 अगस्त विज्ञापन

जशपुर जिला पंचायत कार्यालय के बाहर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस समर्थित सदस्य आशिका कुजूर ने सामान्य सभा की बैठक का बहिष्कार कर भारी बारिश के बीच धरना शुरू कर दिया। करीब दोपहर 1 बजे 16वें वित्त से संबंधित बैठक आयोजित की गई थी। गुरुवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार आशिका कुजूर का आरोप है कि सामान्य सभा की बैठकों में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय उनके निजी जीवन को लेकर टिप्पणियां की जाती हैं। उन्होंने दावा किया कि बैठक के दौरान उनकी शादी और वजन जैसे निजी विषयों को लेकर छींटाकशी की जाती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुवार को भी उन्होंने बैठक में अपनी बात रखने के लिए समय मांगा था, लेकिन उन्हें बोलने का अवसर देने के बजाय विरोध शुरू हो गया। इससे नाराज होकर उन्होंने बैठक का बहिष्कार किया और जिला पंचायत कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं।

आशिका कुजूर ने कहा कि वे लगातार अपने क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को सामान्य सभा में उठाने का प्रयास करती हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की समस्याओं को सदन में रखने का अधिकार है और इसी मांग को लेकर उन्होंने बारिश के बीच विरोध प्रदर्शन किया।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!