Uncategorized

जेब में सोना-चांदी लेकर भागा चोर, जवानों ने दौड़ाकर-पकड़ा VIDEO: बिलासपुर में टीचर के घर लाखों की चोरी; गश्त में निकले जवानों को देख भागा बदमाश – Chhattisgarh News

15 अगस्त विज्ञापन


पुलिस जवानों को देखकर भागने लगा बदमाश। आरोपी युवक से पुलिस ने चोरी का माल बरामद किया है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 9 दिसंबर की रात पुलिस जवानों का गश्त काम आ गया। चौक पर एक बदमाश युवक पुलिसकर्मियों को देखकर भागने लगा। जवानों ने दौड़ाकर उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया।

.

तलाशी लेने पर वो अपने जैकेट में सोने-चांदी के गहने और कैश रखा था। पूछताछ में पता चला कि उसने टीचर के एक सूने मकान को निशाना बनाया था, वहां से लाखों की चोरी की थी। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

जवानों के चोर का पीछा करने और उसे रंगे हाथ पकड़ने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें भाग रहे युवक को पुलिसकर्मी दौड़ाते नजर आ रहे हैं। एसएसपी रजनेश सिंह ने कड़कड़ाती ठंड में मुस्तैद जवानों को शाबाशी दी है।

बदमाश के कब्जे से मिला सारा सामान।

रात में पेट्रोलिंग पर निकले थे जवान

दरअसल, 9 दिसंबर की रात सिविल लाइन के आरक्षक सोनू पाल और आशीष राठौर की मंगला चौक गश्त पॉइंट पर ड्यूटी लगी थी। टीआई एसआर साहू ने दोनों जवानों को शांति नगर तक पैदल पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए थे।

रात करीब 1 बजे दोनों जवान शांति नगर की नगर की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से एक युवक जैकेट पहने हुए जवानों की तरफ आ रहा था। इस दौरान जवानों को देखकर वो भागने लगा।

चोर को पकड़ने की घटना CCTV में भी कैद हुई।

चोर को पकड़ने की घटना CCTV में भी कैद हुई।

जवानों को खूब दौड़ाया चोरी करने वाला युवक

उसकी गतिविधियों को देखकर दोनों जवान तेजी से उसकी तरफ दौड़ने लगे। चोर जवानों को देखते हुए भाग रहा था। इस दौरान पैदल गश्त कर दौड़ाने वाले जवानों ने पेट्रोलिंग की मदद ली, जिसके बाद चोरी करने वाले युवक को धुरीपारा में पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम सकरी निवासी संजय ध्रुव बताया। जवानों ने उसकी तलाशी ली। तब, जैकेट भारी महसूस होने पर जेब में हाथ डाला। लेकिन सभी जेब खाली थी। जब जैकेट फाड़ा गया तो उसमें सोने-चांदी के जेवर, नोट और सिक्के बरामद हुए।

आरोपी ने जैकेट के अंदर छिपा कर रखे थे चोरी के जेवर और कैश।

आरोपी ने जैकेट के अंदर छिपा कर रखे थे चोरी के जेवर और कैश।

आरोपी ने एक टीचर के घर चोरी की थी।

आरोपी ने एक टीचर के घर चोरी की थी।

शिक्षक केक सूने मकान में चोरी कर भाग रहा था आरोपी

पूछताछ में आरोपी ने जवानों को बताया कि उसने देवेंद्र नगर के सूने मकान में चोरी की है। मौके पर ले जाने पर उसने घर भी जवानों को दिखाया, वो मकान शिक्षक चद्रभान सिंह ठाकुर का था। पुलिसकर्मियों ने उससे संपर्क करने के बाद चोरी के सामान का मिलान कराया।

चोर से सोने-चांदी के जेवर, नोट और सिक्के समेत कुल 1.25 लाख रुपए का सामान जब्त किया। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

आरक्षक सोनू पाल और आशीष राठौर ने चोर को पकड़ा।

आरक्षक सोनू पाल और आशीष राठौर ने चोर को पकड़ा।

……………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रायपुर के ज्वेलरी-शॉप में महिला ने 2.5-लाख के हार चुराए,VIDEO: धनतेरस के दिन स्टाफ को बातों में उलझाया; सफाई से ज्वेलरी उठाकर पास रख ली

चोरी की घटना शॉप में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

चोरी की घटना शॉप में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

रायपुर से लगे आरंग के एक ज्वेलरी शॉप में चोरी का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदी करने आई महिला ने सोने के 2 हार चुरा लिए। पूरी घटना शॉप में लगे कैमरे में कैद हो गई। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!