Uncategorized

जबलपुर-बिलासपुर हाईवे की हालत खराब: बारिश से निर्माणाधीन सड़क में बने 15 फीट गहरे गड्ढे; प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग बताया – Gaurela News

15 अगस्त विज्ञापन


जबलपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे की स्थिति बारिश के कारण और खराब हो गई है। मध्यप्रदेश के अमरकंटक से केंवची होते हुए कारिआम और बिलासपुर तक जाने वाला यह रास्ता पूरी तरह से जर्जर हो चुका है, बीच में बड़ा सा 15 फीट बड़ा गड्ढा बन गया है, वही कीचड़ के कारण गाड़

.

लगातार बारिश से जोगीसार और कारिआम के पास सड़क दो हिस्सों में बंट गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने खोडरी से कारीआम के बीच का मार्ग बंद कर दिया है। यात्रियों को पेंड्रा से कारीआम के रास्ते का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

निर्माणाधीन सड़क अधूरी

कारीआम से बिलासपुर के बीच का मार्ग भी बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस रास्ते पर रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। कारीआम में आरटीओ चेक पोस्ट के पास सड़क निर्माणाधीन होने से आधी हो गई है। वहां एक तरफ 15 फीट गहरा गड्ढा बन गया है।

पेंड्रा से बिलासपुर के बीच चलने वाली यात्री बसें और मोटरसाइकिल चालक जोखिम उठाकर यात्रा कर रहे हैं। मालवाहक वाहनों को भी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। उनके पार्ट्स टूट रहे हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!