Uncategorized

जशपुर में मां की हत्या का खुलासा, आरोपी बेटा रोशन मिंज गिरफ्तार

15 अगस्त विज्ञापन

जशपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे रोशन मिंज उर्फ जिंदल को गिरफ्तार कर लिया है। 22 वर्षीय आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस ने आरोपी रोशन मिंज उर्फ जिंदल, पिता सुरेंद्र मिंज, निवासी गढ़ाटोली, जशपुर को ट्रैक कर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस मामले की कार्यवाही और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोर ध्वज देशमुख, सहायक उप निरीक्षक मनोज साहू, नंदलाल राम, प्रधान आरक्षक प्रीतम टोप्पो, आरक्षक शोभ नाथ सिंह और नगर सैनिक रवि डनसेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि इस प्रकार के गंभीर अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!