रायपुर

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आबकारी अधिकारी को फोन पर लताड़ा, बोले- बरबसपुर में नहीं खुलेगी शराब दुकान

15 अगस्त विज्ञापन

कोरबा के बरबसपुर में शराब दुकान खोलने के विरोध में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आबकारी अधिकारी को फोन पर धमकाया। उन्होंने कहा कि गांव में दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। ग्रामीणों ने धरना दिया, आबकारी टीम वापस लौटी।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम बरबसपुर में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर विरोध तेज हो गया है। रविवार को ग्रामीणों के धरने में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आबकारी अधिकारी को फोन पर ही खरी-खोटी सुनाई और धमकी दी कि बरबसपुर में कोई दारू की दुकान नहीं खुलेगी।

पूर्व मंत्री का आबकारी अधिकारी से फोन पर विवाद

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आबकारी अधिकारी राकेश राठौर से फोन पर बात करते हुए कहा, ‘बेवजह चर्चा कर रहा हूं, बेवकूफ यहां गांव की महिलाएं रात-दिन भूखी-प्यासी बैठी हुई हैं। कांग्रेस विधायक का भाई होगा, कोई तोप नहीं। अगर दुकान खोलने की कोशिश की तो सोच लेना क्या अंजाम होगा।’ यह पूरी बातचीत वीडियो में कैद हो गई है।

विवाद की शुरुआत

यह विवाद शुक्रवार (31 जुलाई) को शुरू हुआ, जब आबकारी विभाग के अधिकारी बरबसपुर में शराब दुकान खोलने के लिए निरीक्षण करने पहुंचे थे। जानकारी मिलते ही गांव की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रस्तावित दुकान के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध को देखते हुए आबकारी विभाग की टीम वापस लौट गई। दो दिन बाद रविवार (2 अगस्त) को ग्रामीणों के बुलावे पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों का समर्थन किया।

आबकारी मंत्री पर भी हमला

इस दौरान पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने राज्य के वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री अपने ढाई साल के कार्यकाल की कोई उपलब्धि नहीं गिना सकते, और प्रदेश में अवैध शराब और ओवररेट पर बिक्री लगातार जारी है, जिस पर विभाग ध्यान नहीं दे रहा। धरने में शामिल मकान मालिक ने भी स्पष्ट कर दिया कि वह अपना भवन शराब दुकान के लिए नहीं देगा। पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वे इस लड़ाई में अंत तक उनके साथ रहेंगे।

पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर का समर्थन

विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर भी शामिल हुए थे। उन्होंने ग्रामीणों का समर्थन करते हुए कहा कि शराब दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब होगा। उन्होंने यह भी कहा कि रामपुर स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही है।

आबकारी मंत्री का बयान

इस मामले में आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि अभी तक दुकान खोलने का कोई निर्णय नहीं हुआ था। आबकारी विभाग की टीम केवल संभावित जगह देखने गई थी। उन्होंने कहा कि विरोध को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!