रायपुर

छत्तीसगढ़ में 24 मवेशियों को कुचला, 13 की मौत:कवर्धा-कोरबा में चक्काजाम, लोग बोले- स्थायी व्यवस्था की जाए, हाईकोर्ट जता चुका है नाराजगी

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन ने 7 मवेशियों को रौंद दिया, हादसे में 6 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप घायल है। इस घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। उन्होंने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई और मवेशियों के रहने की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। इधर, कोरबा में भी देर रात 17 गोवंश अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में 7 की जान चली गई, जबकि 10 की हालत गंभीर है। वहीं, गौसेवक और स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर विरोध जताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। 9 दिन पहले ही बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने मवेशियों के झुंड को कुचल दिया था। बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में 9 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बता दें कि सड़कों पर आवारा मवेशियों के जमावड़े को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका पर लगातार सुनवाई चल रही है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट कई बार राज्य सरकार और एनएचएआई पर नाराजगी जता चुका है। पहले देखिए कवर्धा की ये तस्वीरें- अज्ञात वाहन ने गायों को मारी टक्कर पहली घटना कवर्धा के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच सड़क पर मौजूद मवेशियों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में 5 गाय और एक बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गोवंश घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गोवंश की मौत से नाराज ग्रामीणों ने कवर्धा-राजनांदगांव मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर लगातार गोवंश के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके बावजूद उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी व्यवस्था करने की मांग की। अज्ञात वाहन चालक पर कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने की भी मांग की। स्कूल बसें भी जाम में फंसीं चक्काजाम के कारण कवर्धा-राजनांदगांव मार्ग पर चलने वाली करीब 5 से 7 निजी स्कूल बसें भी फंस गईं। इससे स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों के समझाने पर खत्म हुआ जाम मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म कर दिया। जाम खुलने के बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हुआ। फिलहाल, कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अब कोरबा की ये तस्वीरें देखिए- 17 मवेशियों को रौंदा, 7 की मौत दूसरी घटना कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 2 बजे भवानी मंदिर के पास 17 गोवंश चपेट में आ गए, जिसमें से 7 की मौत हो गई। जबकि 10 घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही गौसेवक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घटना से नाराज गौसेवकों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप था कि सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गोवंशों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। दोनों ओर लगी वाहनों की कतार चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही दर्री पुलिस मौके पर पहुंची। दर्री सीएसपी गिरिजा शंकर साव ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद गौसेवकों ने चक्काजाम खत्म किया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, गौवंश पुलिया के पास कैसे पहुंचे और दुर्घटना के लिए कौन जिम्मेदार है, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। हाईकोर्ट में लगातार सुनवाई जारी सड़कों पर आवारा मवेशियों के जमावड़े को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका पर लगातार सुनवाई चल रही है। हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव और एनएचएआई के अधिकारियों को मवेशियों को सड़कों पर आने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए हैं। इसके बावजूद हाईवे पर मवेशियों की मौजूदगी कम नहीं हो रही है और लगातार हादसे हो रहे हैं। ………………….. हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बेकाबू ट्रेलर ने मवेशियों को रौंदा, 9 की मौत: बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर हादसा; हाईकोर्ट ने सरकार से कहा था- प्रभावी कदम उठाइए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मवेशियों के झुंड को कुचल दिया। बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में 9 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!