जशपुर में कांग्रेस कामगार एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ को प्रमाण-पत्र वितरित

जशपुर के जिला कांग्रेस भवन में कामगार एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कामगार एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक बोरकर की उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष मयंक शर्मा की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने और कामगारों एवं कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि कामगार एवं कर्मचारी वर्ग की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने के साथ ही उनके हितों के लिए लगातार आवाज उठाई जाएगी।
इस अवसर पर प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाने का संकल्प लिया। साथ ही कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत कुनकुरी अध्यक्ष विनयशील गुप्ता, हंसराज अग्रवाल, अनोज गुप्ता, मनोज तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष जशपुर सतीश गुप्ता, आईटी सेल अध्यक्ष जशपुर नीरज पारिक, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस प्यारी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अर्चना भगत, गब्बू खान, बालेश्वर नायक, केकेसी महामंत्री माजिद इमाम, साजिद इमाम एवं NSUI उपाध्यक्ष रमीज खान सहित विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से कामगार-कर्मचारी एकता, संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रियता के साथ कार्य करने का संदेश दिया गया। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता भी जताई।


