Uncategorized

जगदलपुर में दीपोत्सव को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, डिप्टी सीएम से भी हुई नोकझोंक

15 अगस्त विज्ञापन

जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने गुरुवार को होने वाले दीपोत्सव को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कार्यक्रम स्थल पर डेढ़ लाख से ज्यादा दीये सजाए गए हैं। आयोजन की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने मंदिर के सामने दुकानें बंद कराने और श्रद्धालुओं के आवाजाही को लेकर विरोध जताया।

विवाद के दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उनसे भी बहस हो गई। विजय शर्मा के लौटने के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी, धक्का-मुक्की और एक-दूसरे पर जूते-चप्पल तक फेंके गए। पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए डेढ़ लाख से ज्यादा दीये सजाए गए हैं। शाम को दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम होना है। आयोजन को लेकर पुलिस ने भी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है।

मंदिर के सामने लगने वाली व्यापारिक दुकानों के बंद होने और फुटकर व्यापारियों को दुकान नहीं लगाने देने को लेकर कांग्रेस ने विरोध किया। कांग्रेस का आरोप है कि आयोजन के चलते आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार बंद कर दिए गए हैं।

कांग्रेस के आरोप पर भाजपा की ओर से कहा गया कि मंदिर के द्वार बंद नहीं किए गए हैं और श्रद्धालुओं के दर्शन पर रोक नहीं है। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध के दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और डिप्टी सीएम के बीच करीब 5-6 मिनट तक तीखी बहस और नोकझोंक हुई। डिप्टी सीएम के वहां से लौटने के बाद भाजपा कार्यकर्ता भी मंदिर के पास पहुंच गए। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई और एक-दूसरे की ओर जूते-चप्पल फेंके जाने की स्थिति भी बनी। करीब 40-45 मिनट तक मौके पर गहमागहमी का माहौल रहा।

स्थिति को देखते हुए पुलिस के साथ बस्तर आईजी और सीएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। फिलहाल मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।

बीजेपी मेयर संजय पांडेय ने कहा कि, वास्तव में कांग्रेस के राजमाता, युवराज और जिलाध्यक्ष ने मोदी जी का सम्मान नहीं किया। ये हमेशा गलत नैरेटिव सेट करने में लग गए। महिलाएं तक जूता फेंक रही है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि, बीजेपी सत्ता के अहंकार में छोटे व्यापारियों के पेट में लात मार रही है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा खुद गृहमंत्री है, उनको यह पता होना चाहिए कि व्यापारियों को परेशानी हो रही है। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा, पुलिस-प्रशासन या नेता। नरेंद्र मोदी ने ऐसा क्या किया है कि उनके नाम पर दीप जलाए जाएं। स्वेच्छा से दीया चलता है, जबरन स्कूली बच्चों से दीया जलवाया जा रहा है। भक्तों को माता के दर्शन नहीं करने दिए जा रहे। इसका बीजेपी को श्राप लगेगा।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!