IND vs ENG Live Score: बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी में देरी, भारत ने दिया 190 रनों का लक्ष्य

11:59 PM, 01-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: बारिश के कारण देरी
बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू होने में देरी हो रही है। मैदान का कुछ हिस्सा कवर्स से ढका हुआ है।
11:44 PM, 01-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: भारत की पारी समाप्त
भारत ने पहले टी20 मैच में इंग्लैंड को 190 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 189 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक जड़े। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने छह रन के अंदर संजू सैमसन और ईशान किशन के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अभिषेक और श्रेयस ने पारी को संभाला।
भारत के लिए श्रेयस ने 47 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाए। वहीं, अभिषेक ने 24 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 59 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा शिवम दुबे 21 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद रहे। तिलक वर्मा 13 और अक्षर पटेल तीन रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके, जबकि आदिल राशिद और सैम करन को एक-एक विकेट मिला।
11:30 PM, 01-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: भारत को पांचवां झटका
भारत को श्रेयस अय्यर के रूप में पांचवां झटका लगा है। श्रेयस शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन साकिब महमूद ने उन्हें अपना शिकार बनाया। श्रेयस 47 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाकर आउट हुए।
11:14 PM, 01-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: श्रेयस का पचासा
कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 38 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। श्रेयस का साथ देने के लिए शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद हैं।
11:09 PM, 01-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: तिलक वर्मा आउट
भारत को तिलक वर्मा के रूप में चौथा झटका लगा है। तिलक साकिब महमूद की गेंद पर लियाम डॉवसन को कैच थमा बैठे। तिलक 13 गेंदों पर एक चौके की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए।
11:00 PM, 01-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: भारत के 100 रन पूरे
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत के लिए श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।
10:41 PM, 01-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: अभिषेक आउट
अभिषेक शर्मा तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। अभिषेक शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन सैम करन ने उन्हें अपना शिकार बनाया। अभिषेक 24 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक और श्रेयस के बीच तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हुई।
10:33 PM, 01-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: अभिषेक का पचासा
अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 20 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। अभिषेक और श्रेयस अय्यर के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 60+ रनों की साझेदारी हो गई है।
10:27 PM, 01-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: अभिषेक की दमदार बल्लेबाजी
शुरुआती झटकों के बाद अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला और धुआंधार बल्लेबाजी की जिससे भारत ने पावरप्ले में ही 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। पावरप्ले खत्म होने में अभी एक ओवर शेष है। अभिषेक ने इसके साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं।
10:14 PM, 01-Jul-2026
IND vs ENG Live Score: ईशान रन आउट
भारत को छह रन के अंदर दूसरा झटका लगा है। नए बल्लेबाज के रूप में उतरे ईशान किशन रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। ईशान खाता भी नहीं खोल सके।




