Uncategorized

Illegal liquor seized: अवैध शराब निर्माण स्थल पर पुलिस की दबिश, 60 लीटर महुआ शराब जब्त | Illegal liquor seized: 60 liters of Mahua liquor seized

15 अगस्त विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया कि महेंद्र कुमार राठिया और उसका भाई सुरेंद्र राठिया अपने घर के पीछे खेत में महुआ शराब का अवैध निर्माण कर बिक्री के लिए भंडारण कर रहे थे। महेंद्र कुमार पिता जयपाल राठिया उम्र निवासी खडगांव ने अपने बयान में इस अवैध गतिविधि को स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने भाई के साथ मिलकर अवैध शराब बनाता और बेचता था।

यह भी पढ़ें

Illegal liquor seized: पुलिस ने पकड़ी 94.08 लाख की अवैध शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

Illegal liquor seized: कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 60 लीटर महुआ शराब व शराब निर्माण में प्रयुक्त कई बड़े व छोटे सिल्वर बर्तन बरामद किए। एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न इस कार्रवाई में एसएसआई लक्ष्मी नारायण राठौर के साथ आरक्षक सुरेंद्र बंशी, राजेंद्र राठिया, केशव सिंह राठिया और इतवारी कंवर ने अहम भूमिका निभाई। फरार आरोपी सुरेंद्र राठिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का प्रयास जारी है।

पुलिस ने महेंद्र कुमार राठिया और फरार आरोपी सुरेंद्र राठिया के खिलाफ धारा 34(2), 59-क आबकारी अधिनियम के तहत थाना खरसिया (चौकी जोबी) में अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड बाद जेल दाखिल करा दिया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!