Uncategorized

ह्यूमन ट्रेफिकिंग की आशंका,सरगुजा में नाबालिग सहित 20 को रोका: झारखंड से कर्नाटक जा रहे थे,बस में सवार 17 लड़कियों व तीन लड़कों से पूछताछ – Ambikapur (Surguja) News

15 अगस्त विज्ञापन




झारखंड के गढ़वा से दुर्ग के लिए चलने वाली रायल बस में सवार 17 लड़कियों एवं तीन लड़कों को ह्यूमन ट्रेफिकिंग की आशंका पर अंबिकापुर के बस स्टैंड में आईसीपीएस, चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने रोक लिया। इनमें से कम से कम पांच नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। सभी ने कर्नाटक में काम करने के लिए जाना बताया है, हालांकि वे यह नहीं बता सके कि उन्हें जाना कहां था। सभी से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, गढ़वा से अंबिकापुर के लिए चलने वाली रॉयल बस में बीती रात 17 लड़कियां एवं तीन लड़के सवार होकर अंबिकापुर आ रहे थे। इनमें से कई नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। लड़कियों की गतिविधि एवं बातचीत संदिग्ध लगने पर बस के एक सवार ने एमएसएसव्हीपी संस्था के मनोज भारती को इसकी सूचना दी। संयुक्त टीम ने बस से उतारा, सभी से पूछताछ
ह्यूमन ट्रेफिकिंग की आशंका पर जिला बाल संरक्षण ईकाई से विक्रमांत, चाइल्ड लाइन दिलीप जगते सहित कोआर्डिनेटर, एमएसएसव्हीपी के मनोज भारती की टीम पुलिस बल के साथ बस स्टैंड पहुंच गई। बस स्टैंड में बस के पहुंचते ही टीम ने बस में चढ़कर सवार लड़कियों से बात की और सभी को अंबिकापुर में उतार लिया गया। बस में सवार एक युवक ने बताया कि वह कर्नाटक में पहले भी काम करने जा चुका है। इस बार वह जींस कंपनी में पैकिंग का काम करने जा रहे हैं। युवक ने बताया कि वह पहली बार जींस कंपनी में काम करने जा रहा है। दूसरी कंपनी में उसे काम करने के प्रतिदिन उन्हें 500 रुपये मिलते थे। टीम में सिर्फ एक महिला मिली जो ज्यादा उम्र की है। वह अपने बेटे व बेटी के साथ कर्नाटक जा रही थी। अन्य 15 लड़कियों में कम से कम पांच नाबालिग हैं। दूसरे व्यक्ति ने कटाया टिकट
पूछताछ में लड़कियां यह भी नहीं बता सकीं कि वे कर्नाटक के किस शहर में काम करने जा रही हैं। कुछ लड़कियों ने कहा कि वे निजी घरों में काम करने जा रही हैं। उन्हें काम के बदले अच्छी पगार दिलाने का आश्वासन दिया गया है। लड़कियों और उनके परिजनों से जिन लोगों ने बात की है, उनका पता नहीं चला। वे बस में सवार नहीं मिले। सभी ने बताया कि उनकी टिकट भी दूसरे युवक ने कटवाई थी। वह भी बस में सवार नहीं हुआ। सभी को रायपुर से कर्नाटक के लिए निकलना था। सभी से की जा रही पूछताछ-प्रधान
जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी जेआर प्रधान ने बताया कि बस में कुल 20 लोग सवार थे। इनमें तीन लड़के, एक महिला और 16 लड़कियां शामिल हैं। आधार कार्ड के हिसाब से कम से कम पांच लड़कियां नाबालिग हैं। अन्य के उम्र की तस्दीक की जा रही है। जेआर प्रधान ने कहा कि चूंकि उन्हें ले जाने वाले का भी पता नहीं हैं। इस कारण चाइल्ड लाइन की टीम सभी से जानकारी एकत्र कर रही है। यह प्रकरण पुलिस में जाएगा तो पता चलेगा कि वे गिरोह के माध्यम से जा रहे थे या स्वेच्छा से जा रहे थे।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!