छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा” अभियान के तहत मुंगेली नाका क्षेत्र में वितरित किए गए तिरंगा ध्वज

नगर विधायक अमर अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष दीपक सिंह के मार्गदर्शन में उत्साहपूर्वक हुआ कार्यक्रम

15 अगस्त विज्ञापन

(गौरी शंकर गुप्ता) बिलासपुर।* देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक “हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत मुंगेली नाका क्षेत्र में आज तिरंगा ध्वज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 कार्यक्रम नगर विधायक *श्री अमर अग्रवाल जी* के मार्गदर्शन एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष *श्री दीपक सिंह जी* के दिशा-निर्देश पर आयोजित हुआ। अभियान के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल* एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने मुंगेली नाका क्षेत्र के व्यापारियों एवं नागरिकों के घर-घर एवं दुकानों में जाकर तिरंगा ध्वज वितरित किए।

व्यापारियों और नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ तिरंगे का सम्मान करते हुए अपने प्रतिष्ठानों और घरों पर ध्वज लगाए। क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर पार्षद नितिन पटेल सुभाष तिवारी प्रवीण नायडू*श्री नरेंद्र सिंह सिंगरौल, श्री पंकज जयसवाल, श्री अंकित तिवारी* सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने कहा कि “तिरंगा हमारी आन-बान और शान है। हर घर पर तिरंगा फहराकर हम 15 अगस्त को ऐतिहासिक बनाएंगे और देशभक्ति का संदेश घर-घर तक पहुंचाएंगे।”

–

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!