Uncategorized

Hit and Run in Raipur: रायपुर में हिट एंड रन… कार ने तीन लोगों को रौंदा, एक महिला की वहीं हो गई मौत

15 अगस्त विज्ञापन


Raipur Car Accident: रायपुर के तेलीबांधा ब्रिज पर एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद कार सवार ड्राइवर गाड़ी सहित फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर फुटेज के जरिए कार और उसके मालिक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Fri, 02 May 2025 12:06:12 PM (IST)

Updated Date: Fri, 02 May 2025 03:02:23 PM (IST)

घायल युवती को एंबुलेंस में ले जाते लोग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना।

HighLights

  1. मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे तीनों।
  2. तभी तेज रफ्तार कार ने मार दी टक्कर।
  3. टक्कर से महिला उछलकर नीचे गिरी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर शहर के तेलीबांधा ब्रिज पर एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को रौंद(Raipur road accident news) दिया। घटना में कार की चपेट में आई महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर वहां से गाड़ी सहित फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, कार की चपेट में आई महिला और युवतियां सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद कार सवार गाड़ी सहित वहां से फरार(Raipur hit and run) हो गया।

naidunia_image

तेलीबांधा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पुलिस इसके जरिए टक्कर मारकर भागने वाली कार और उसके मालिक की पहचान करने की कोशिश में लगी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हिट एंड रन (Raipur car accident) में प्रिया साहू नाम की महिला की मौत हुई है। वहीं, रिया बंजारे और ललिता साहू घायल हो गए है। दोनों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

इधर… 24 घंटे में दो की हत्या, सुराग एक का भी नहीं

रायपुर से लगे तिल्दा थाना क्षेत्र में 24 घंटे में दो हत्या की वारदात हुई। दोनों मामलों में पुलिस को सुराग नहीं मिला है। क्राइम और थाने की विशेष टीम का गठन किया गया। क्षेत्र के बेमता गांव में गुरुवार सुबह युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 45 वर्षीय राजू भट्ठ के रूप में हुई है, जो नया रायपुर स्थित सिंचाई विभाग में अनुकंपा नियुक्ति पर कार्यरत था।

उसकी लाश तिल्दा-बिलासपुर हाईवे किनारे एक सुनसान खेत में खून से सनी अवस्था में मिली। मृतक का सिर पत्थर से बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव को देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी।

तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल के पास शराब की खाली बोतलें और अन्य सामान मिलने से पुलिस को आशंका है कि वारदात से पहले शराब पार्टी हुई हो सकती है, जिसमें विवाद के बाद हत्या की गई हो।

15 दिन से नहीं जा रहा था काम पर

जानकारी के अनुसार राजू भट्ठ पिछले 15 दिनों से कार्यस्थल पर अनुपस्थित था। वह सांकरा का रहने वाला था और पिता की मृत्यु के बाद विभाग में नौकरी मिली थी। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या व्यक्तिगत विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!