Uncategorized

तेज आंधी से पेड़ गिरने से एक महिला की मौत, तीन घायल, जिले में 50 पोल टूटे | अचानक बदला मौसम : चलने लगी आंधी, कुछ घरों का पूरा टिन शेड उड़ा

15 अगस्त विज्ञापन


यह भी पढ़ें

नेशनल हाइवे पर डिवाइडर नहीं बनाने से बेतरतीब ढंग से चल रहे वाहन चालक, दुर्घटनाएं बढ़ी

तरौद में बिजली तार पर गिरा पेड़, 12 पोल टूटे

ग्राम तरौद में बड़ी घटना घटते बच गई। सुबह बालोद- डौंडीलोहारा मार्ग में एक यात्री बस गुजरी, उसी समय अचानक एक पेड़ तेज हवा से विद्युत तार पर गिरा और टूटकर सड़क पर गिर गया। जिस समय पेड़ गिरा, उस समय कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी। गांव में कंपनी के मुताबिक 10 से 12 पोल टूटे हंै।

यह भी पढ़ें

शादी समारोह में खाना परोस रहे लोगों को पिकअप से रौंदा, 5 लोग हुए घायल

पाररास में घर का उड़ा टिन शेड

शहर के पाररास में एक घर का टिन शेड उड़ गया। जब हवा शांत हुई, तब लोग अपने-अपने घरों को व्यवस्थित करने में लगे रहे। मौसम विभाग के मुताबिक अभी मौसम में नमी रहेगी। आने वाले दिनों में मौसम साफ होने के बाद तापमान बढ़ेगा।

विद्युत कंपनी को लाखों का नुकसान

कंपनी के मुताबिक जिले के विभिन्न क्षेत्र मिलाकर आंधी से लगभग 50 बिजली पोल टूटे है। बड़ी संख्या में पेड़ भी गिरे हैं। मुख्य मार्ग में टूटे पेड़ को हटाया गया और आवागमन बहाल किया गया। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

तापमान में आई गिरावट, गर्मी से राहत

कुछ दिनों से तेज गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। लेकिन हल्की बारिश व बदली से नमी के कारण गर्मी से राहत मिली। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 23 दर्ज किया गया।

जिले में कहां-कितनी बारिश हुई

बालोद – 0.0
गुरुर – 1.3
डौंडी – 6.7
गुंडरदेही – 0.0
डौंडीलोहारा – 1.4
अर्जुंदा – 0.0
मार्रीबंगला देवरी – 0.0
योग – 9.4
औसत – 1.3 मिमी बारिश

तारों में पेड़ गिरने के कारण 50 पोल टूटे हैं

विद्युत विभाग के ईई एसके बंड ने कहा कि तेज हवा तूफान व विद्युत तारों में पेड़ गिरने के कारण बालोद डिवीजन अंतर्गत लगभग 50 पोल टूटे हैं। अभी वास्तविक जानकारी मंगाई जा रही है। जहां-जहां फाल्ट है। वहां मरम्मत कराई जा रही है। कहीं भी ब्लैक आउट की स्थिति नहीं है।

तेज आंधी से गिरा आम का पेड़, चपेट में आने से एक महिला की मौत व तीन घायल

मंगलवार की सुबह आई आंधी की वजह से खेरथाबाजार में एक बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम खेरथा के कुम्हार समाज की महिलाएं अपनी मिट्टी खदान की सफाई करने गई थीं। अचानक मौसम खराब होने से महिलाएं अपने घर की ओर वापस आ रही थीं। तभी आंधी शुरू हो गई, जिससे बगीचे में स्थित आम का पेड़ गिर गया। उसकी चपेट में महिलाएं आ गईं। कीर्तन बाई प्रजापति नामक महिला को सिर और सीने पर गंभीर चोटें आई। रेवती बाई, तेज बाई और दया बाई भी घायल हो गई। सभी घायलों को 108 की मदद से तत्काल देवरी स्थित सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने घायलों को राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल कीर्तन बाई प्रजापति (63) की मौत हो गई, बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!