रायपुर
हिंदी में अब नहीं कटेंगे नंबर: 9 रसों को याद करने का रायपुर की शिक्षिका ने बनाया अनोखा फॉर्मूला
रायपुर की शासकीय स्कूल की हिंदी शिक्षिका रजनी शर्मा ने नवाचार के तहत नौ रसों को याद करने का अनोखा फॉर्मूला विकसित किया है। यह फॉर्मूला तुकबंदी के रूप में है, जिससे छात्रों को रसों को याद करने में आसानी होगी।
शिक्षिका द्वारा बनाई गई तुकबंदी इस प्रकार है: ‘अशांत कवि में हंसते रोते भय से विवाह के दस श्रृंगार किए’। इससे नौ रसों के नाम सरलता से याद किए जा सकते हैं।
इस नवाचार से हिंदी विषय में छात्रों के अंक कटने की समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।
15 अगस्त विज्ञापन




