Uncategorized
Heat Wave: भीषण गर्मी का कहर, फूड पाॅयजनिंग और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े, 43 डिग्री पर पहुंचा तापमान | Severe Heat Wreaks Havoc With Cases Of Food Poisoning And Vomiting And Diarrhea Rising

आंबेडकर अस्पताल व जिला अस्पताल में भर्ती व ओपीडी में आने वाले ज्यादातर बच्चे तेज बुखार, उल्टी-दस्त व निमोनिया से पीड़ित हैं। डॉक्टरों के अनुसार गर्म मौसम में साल्मोनेला, ई. कोलाई व लिस्टेरिया जैसे बैक्टीरिया ज्यादा तेजी से पनपते हैं। इससे खाना जल्दी खराब होता है। इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। गर्मी में स्ट्रीट फूड भी फूड पॉयजनिंग की बड़ी वजह है। खुले में बिक रही खाद्य सामग्री में मक्खियां भिनभिनाती रहती हैं। धूल भी चिपक जाती है।
15 अगस्त विज्ञापन




