Uncategorized
हाथियों के आगे लाचार वन विभाग, सात महीनों में 9 ग्रामीणों की जान ले चुका है जंगली आतंक, गांवों में दहशत

रायगढ़ जिला अंतर्गत दो वन मंडल आते हैं। इसमें एक धरमजयगढ़ तो दूसरा रायगढ़ वन मंडल है। इसमें रायगढ़ वन मंडल में हाथियों की मौजूदगी तो कम रहती है, लेकिन धरमजयगढ़ वन मंडल हाथियों का स्थायी रहवास क्षेत्र बन गया है। वहीं हाथियों के हमले से लोगों की जान भी लगातार जा रही है। इस साल के अब तक के 7 माह पर गौर करें तो 9 लोगों की जान हाथियों ने ले ली है।
15 अगस्त विज्ञापन




