गर्ल फ्रैंड के जाने से दुखी युवक ने की खुदकुशी: चार सालों से लिवइन में रह रहे थे दोनो, पुलिस जांच में जुटी – durg-bhilai News

चौहान टाउन का वह टावर जहां लगाई फांसी
भिलाई के जुनवानी क्षेत्र स्थित चौहान टाउन में 21/A, G3 फ्लैट के पेंट हाउस में एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक की पहचान विकास धनी पिता अजय कुमार धनी (34 साल) के रूप में हुई है। स्मृति नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विकास अपने परिवार से अलग पिछले चार सालों से एक युवती के साथ लिव इन में रह रहा था। युवती एक महीने पहले ही असम अपने घर चली गई है। इससे विकास काफी अपसेट था।
दो दिन वो अपने परिजनो के पास घर नहीं गया तो परिजनो ने उसे बार बार कॉल किया, लेकिन वो फोन नहीं उठाया। इसके बाद परिजन उसका पता करने उसके घर पहुंचे। उन्होंने दवाजा खटखटाया तो उसने नहीं खोला। इसके बाद जब उन्होंने अंदर किसी तरह देखा तो पता चला कि उसने खुदकुशी कर ली है।
विकास धनी, मृतक
26 मई की रात हुई थी पिता से आखिरी बात
परिजनो ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि जिस लड़की के साथ विकास लिवइन में दूसरे फ्लैट में रहता था वो एक महीने पहले अपने घर चली गई है। तब से वो अकेला रहता था और काफी अपसेट सा रहता था। इस दौरान उनकी उससे रोजाना फोन पर बात होती थी।
बीते 26 मई की रात करीब 11.30 बजे उसके पिता से उसकी आखिरी बार बात हुई। उस समय भी उसने पिता को कुछ नहीं बताया और सबकुछ ठीक होने की बात कही। अगले दिन 27 मई को जब घरवालों ने उसे फोन किया तो उसने कॉल रिसीव नहीं किया। कई बार फोन ना उठाने पर परिजन परेशान हुए और उसेक फ्लैट पहुंचे।
आरके फिटनेस सेंटर में करता था काम
विकास अपने माता पिता से अकेला रहकर अपना खर्च खुद वहन करता था। वो आरके फिटनेस सेंटर में बतौर ट्रेनर काम करता था। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही पुलिस युवती से पूछताछ करने उसे असम से बुलाएगी।




