Uncategorized

Raipur News: रायपुर में सोलर पैनल लगाते समय बड़ा हादसा, करंट लगने से दो युवकों की मौत

15 अगस्त विज्ञापन


राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में शनिवार को सोलर पैनल लगाने का काम जानलेवा साबित हुआ। एक मकान की छत पर कार्य के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो सोलर टेक्निशियन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक मकान में सोलर पैनल लगाने के लिए तीन कर्मचारी पहुंचे थे। काम के दौरान छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। बिजली का तेज झटका लगने से दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान प्रमोद चंद्राकर (25 वर्ष) और आशीष चंद्राकर (19 वर्ष) के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण हाईटेंशन लाइन की चपेट में आना बताया जा रहा है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!