Uncategorized

घायल किसान से मिलने मेकाहारा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मेकाहारा में घायल किसान और परिवार से की मुलाकात – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन


बागबाहरा के घायल किसान मनबोध गाड़ा से कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मेकाहारा पहुंचा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने किसान के परिवार से मुलाकात की। मनबोध ने टोकन न मिलने और धान खरीदी में बढ़ती परेशान

.

कांग्रेस ने किसान के परिवार से की मुलाकात

भूपेश बघेल ने कहा कि खरीदी केंद्रों पर बारदाने की कमी, तोल में गड़बड़ी और वजन घटतौली जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। इसके साथ ही धान के लिए की जाने वाली वसूली भी विवादास्पद रही है। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी समस्या किसानों को टोकन कटवाने में हो रही है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में किसान अपने टोकन नहीं कटवा पा रहे हैं और खरीदी की सीमा कम कर देने के कारण स्थिति और जटिल हो गई है। इसी कारण महासमुंद के बागबाहरा के मनबोध गाड़ा, जो केवल एक एकड़ 40 डिसमिल जमीन के किसान हैं, लगातार चॉइस सेंटर और समिति के चक्कर लगाते रहे, लेकिन टोकन न मिलने के कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। भूपेश बघेल ने इसे सरकार के लिए करारा तमाचा बताया और कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि किसान अपने गले को नुकसान पहुँचाने को मजबूर हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल रायपुर के मेकाहारा अस्पताल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल थे। कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में भर्ती मनबोध गाड़ा के परिवार से मुलाकात की और उनके इलाज और परिवार की हर संभव मदद का भरोसा दिया। जानकारी के अनुसार, मनबोध का ऑपरेशन जारी है और डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!