Uncategorized

गीता प्रिंटर्स में भीषण आग, 1 करोड़ से अधिक नुकसान: कीमती प्रिंटिंग मशीनें जली, एक घंटे में फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू – Ambikapur (Surguja) News

15 अगस्त विज्ञापन


अंबिकापुर के गुदरी चौक में गीता प्रिंटर्स में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो टीमों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आगजनी में 80 लाख रुपए कीमती प्रिंटिंग मशीन सहित तीन मशीनें एवं शादी कार्ड सहित स्टेशनरी क

.

जानकारी के मुताबिक, गुदरी चौक में स्थित गीता प्रिंटिंग प्रेस से सुबह करीब 9.15 बजे धुआं निकलते देख वहां के लोगों ने प्रिंटिंग प्रेस संचालक संजय सिन्हा को सूचना दी। संजय सिन्हा तत्काल मौके पर पहुंचे। आग लगने की सूचना पर करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की दो टीमें मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड, होम गार्ड और SDRF की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी गई। आग ग्राउंड फ्लोर के साथ फर्स्ट फ्लोर तक पहुंच चुकी थी।

प्रिंटिंग प्रेस में धधक रही आग

एक घंटे में आग पर पाया गया काबू फायर ब्रिगेड की दोनों टीमों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों मंजिलों में लगी आग पर काबू पा लिया। आग से गीता प्रिंटिंग प्रेस में लगी मॉडर्न प्रिंटिंग मशीन सहित तीन मशीनें जल गई हैं। मॉडर्न प्रिटिंग मशीन की कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई गई है।

दुकान के संचालक संजय सिन्हा के अनुसार कुल नुकसान एक करोड़ रुपए से अधिक का है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वे रात को प्रेस बंद कर घर चले गए थे। प्रेस में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था।

एक घंटे में पाया गया आग पर काबू

एक घंटे में पाया गया आग पर काबू

मची रही अफरा-तफरी, शार्ट सर्किट की आशंका गीता प्रिटिंग प्रेस के ठीक बगल में लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल मौजूद है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसके कारण अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, हालांकि आग से बगल के हॉस्पिटल को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

फायर ब्रिगेड टीम के अनुसार आग अंदर से शुरू हुई। जब तक बाहर धुआं निकलता दिखा, आग फैल चुकी थी। बाहर रखी 35 लाख रुपये कीमती प्रिटिंग मशीन सुरक्षित बच गई है। आगजनी का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!