Uncategorized

सेंट्रल-साउथ छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना: प्रदेश में औसतन तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक ज्यादा, 24 घंटों 4 डिग्री तक गिरावट की उम्मीद – Chhattisgarh News

15 अगस्त विज्ञापन




छत्तीसगढ़ में मार्च की गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने राहत और आफत दोनों की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में तापमान मान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। हालांकि, अगले 24 घंटों के बाद तापमान में 4°C तक की गिरावट आने की संभावना है।। वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे ज्यादा तापमान 39.6°C बिलासपुर में दर्ज किया गया। वही सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। अगले 48 घंटे: गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी ​मौसम विभाग के मुताबिक, आज (15 मार्च) दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, अगले दो दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसमें हवाओं की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा तक पहुँच सकती है। ट्रफ लाइन के चलते बदल रहा है मौसम मौसम विभाग की माने तो वर्तमान में उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर दक्षिण आंतरिक ओडिशा तक एक ‘ट्रफ’ (कम दबाव वाली रेखा) बनी हुई है, जो छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रही है। यह सिस्टम समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह रेखा नमी को खींचती है। जब उत्तर से आने वाली ठंडी हवा और दक्षिण से आने वाली नमी वाली गर्म हवा इस रेखा पर मिलती है। तब बादलों का निर्माण होता है। इसी वजह से अचानक धूप के बीच ‘लोकल सिस्टम’ बनता है और गरज-चमक के साथ बारिश होती है। बस्तर में बदला रहेगा मौसम 14 मार्च: कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार, साथ ही गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। 15 मार्च: कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान भी गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!