छत्तीसगढ़

गंगरेल बांध के 14 गेट खुले, अमेठी गांव फिर पानी से घिरा; 25 लोग सुरक्षित स्थान पर भेजे गए

15 अगस्त विज्ञापन

प्रदेश में भारी बारिश के कारण गंगरेल बांध भर गया है। इसके बाद बांध के सभी 14 गेट खोलकर महानदी में पानी छोड़ा गया। पानी छोड़े जाने से नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने लगी है।

इस स्थिति के चलते बलौदाबाजार जिले का अमेठी गांव एक बार फिर पानी से घिर गया है। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर SDM दीपक निकुंज ने तत्काल कार्रवाई की।

प्रशासन ने अमेठी गांव के 5 परिवारों के 25 लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा। इनमें कमलदेव निषाद, अग्नु निषाद, काशी राम निषाद, धिराजू निषाद और तुलसी फेकर के परिवार शामिल हैं।

SDM दीपक निकुंज ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। गंगरेल बांध से पानी छोड़े जाने के कारण महानदी और आसपास के नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है।

उन्होंने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और किसी भी तरह की बाढ़ की स्थिति या सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन को जानकारी देने की अपील की है।

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मलपुरी, मोहान, रीवडीह, बम्हनी, चरोदा, अमेठी, मुडियाडीह, धमनी, बल्दा कछार, रिवासरार, पिपरछेड़ी और दोनाझार समेत आसपास के 12 गांवों को अलर्ट किया गया है।

प्रशासन ने इन क्षेत्रों में राहत और बचाव दल तैनात किए हैं। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!