Uncategorized

दुर्गम वनांचल में बुजुर्गों तक आयुष्मान वय वंदन कार्ड: नेटवर्क बाधाओं के बीच भरतपुर विकासखंड में स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

15 अगस्त विज्ञापन




मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के भरतपुर विकासखंड में स्वास्थ्य विभाग ने दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में बुजुर्गों के लिए आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाने का अभियान चलाया है। पहाड़ी इलाकों और कमजोर मोबाइल नेटवर्क जैसी चुनौतियों के बावजूद विभाग की टीम लगातार फील्ड में सक्रिय है। दूरस्थ गांवों में नेटवर्क की समस्या को देखते हुए विभाग ने एक अभिनव व्यवस्था लागू की है। जहां भी बेहतर मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध होता है, वहां वरिष्ठ नागरिकों को ले जाकर मौके पर ही उनके वय वंदन कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस पहल से उन अनेक बुजुर्गों को लाभ मिला है, जो पहले तकनीकी बाधाओं के कारण योजना से वंचित थे। वहीं, अब स्वास्थ्य कार्यकर्ता कार्ड बनाने के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों को योजना के लाभों के बारे में जागरूक भी कर रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच आयुष्मान वय वंदन कार्ड 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत पात्र हितग्राहियों को 5 लाख रुपए तक का निशुल्क उपचार मिलता है। इस योजना में पारिवारिक आय की कोई बाध्यता नहीं है, जिससे सभी पात्र बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल रहा है। कोई भी पात्र बुजुर्ग योजना से न रहे वंचित- CMHO सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे ने बताया कि विभाग का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी पात्र वरिष्ठ नागरिक इस योजना से वंचित न रहे। उन्होंने स्वीकार किया कि नेटवर्क की समस्या चुनौतीपूर्ण है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी प्रतिबद्धता के साथ हर बुजुर्ग तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!