Uncategorized

दुर्ग में सांसद खेल महोत्सव की तैयारी: 21 सितंबर से शुरू होगा आयोजन, 25 खेल संघों की भागीदारी – durg-bhilai News

15 अगस्त विज्ञापन



छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम 21 सितंबर की सुबह 9 बजे सेक्टर-2 स्थित राजेश पटेल स्टेडियम में शुरू होगा। इस आयोजन में करीब 25 खेल संघ और संगठन जुड़े हैं।

.

सांसद विजय बघेल के अनुसार, यह महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य खेलों को आम जनता तक पहुंचाना है। साथ ही युवाओं और महिलाओं को नए अवसर देना है।

महोत्सव में पारंपरिक और आधुनिक दोनों खेल होंगे। आधुनिक खेलों में कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, योगासन, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल शामिल हैं। पारंपरिक खेलों में महिलाओं के लिए सुरीली कुर्सी और फुगड़ी होगी। पुरुषों के लिए गेड़ी दौड़ होगी। समूह खेलों में खो-खो और कबड्डी का आयोजन होगा।

प्रतियोगिता चार चरणों में होगी। पहला चरण 6 से 10 अक्टूबर तक ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर होगा। दूसरा चरण 11 से 17 अक्टूबर तक क्लस्टर और नगरीय क्षेत्र स्तर पर होगा। तीसरा चरण 10 से 15 नवंबर तक विधानसभा स्तर पर होगा। अंतिम चरण 23 से 25 दिसंबर तक लोकसभा स्तर पर होगा।

21 सितंबर की सुबह 8:30 बजे सेक्टर-2 खेल मैदान से मशाल यात्रा निकलेगी। बच्चे 2 किलोमीटर तक दौड़ लगाएंगे। मशाल 9 विधानसभा क्षेत्रों के 14 स्थानों से होकर 293 किलोमीटर का सफर तय करेगी। महोत्सव का समापन 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर होगा।

महिलाओं और युवाओं की विशेष भागीदारी

सांसद बघेल ने कहा कि महोत्सव की योजना इस तरह बनाई गई है कि इसमें हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो। महिलाओं के लिए पारंपरिक खेलों की व्यवस्था की गई है, वहीं युवाओं और बच्चों को आधुनिक खेलों में अवसर मिलेगा। तीन आयु वर्ग बनाए गए हैं – 9 से 15 वर्ष, 15 से 30 वर्ष और 30 वर्ष से अधिक।

सरकार की विशेष निगरानी

बघेल ने बताया कि इस आयोजन का लक्ष्य 30 हजार से अधिक खिलाड़ियों की सक्रिय भागीदारी का है। केंद्र सरकार भी इस आयोजन की तैयारी पर लगातार नजर रख रही है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीय स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं और रोजाना प्रगति रिपोर्ट ली जा रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!