Uncategorized
दुर्ग में जमीन कारोबारियों का विरोध तेज: बढ़े रजिस्ट्री शुल्क के खिलाफ पांचवें दिन भी हंगामा, 6 थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाला, हालात तनावपूर्ण – durg-bhilai News

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर दुर्ग के जमीन कारोबारियों का आंदोलन सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। सुबह से ही बड़ी संख्या में कारोबारी कलेक्ट्रेट और रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। नारेबाजी और धरना-प्रदर्शन के बीच माहौल धीरे
.
दोपहर करीब 1 बजे प्रदर्शनकारी रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ आगे बढ़ती रही। इसके बाद जवानों ने लाठीचार्ज प्रयोग करते हुए भीड़ को पीछे धकेला। लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारी अलग-अलग दिशा में भागे, लेकिन थोड़ी देर बाद दोबारा इकट्ठा होकर विरोध जारी रखा।
15 अगस्त विज्ञापन




