Uncategorized

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पोर्टा केबिन घोटाला उजागर, 22 अधिकारियों को नोटिस

15 अगस्त विज्ञापन


CG News: राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए ) के तहत संचालित पोर्टा केबिनों में बिना बिल के 42.78 लाख रुपए का फर्जी भुगतान सामने आने के बाद बीजापुर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।

By Anup Srivastava

Publish Date: Fri, 01 Aug 2025 10:16:42 PM (IST)

Updated Date: Fri, 01 Aug 2025 10:16:42 PM (IST)

बीजापुर में पोर्टा केबिन घोटाला उजागर

नईदुनिया न्यूज बीजापुर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए ) के तहत संचालित पोर्टा केबिनों में बिना बिल के 42.78 लाख रुपए का फर्जी भुगतान सामने आने के बाद बीजापुर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले में बीजापुर और भोपालपटनम विकासखंड के 11 पोर्टा केबिनों के अधीक्षकों और प्रभारी प्राचार्यों सहित कुल 22 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एल.एल. धनेलिय ने जानकारी दी कि इन अधिकारियों से माह अंत तक जवाब मांगा गया था, जिनमें से एक संस्था को छोड़ सभी ने जवाब भेजा है। वित्तीय गड़बड़ी की गंभीरता को देखते हुए बीजापुर के सहायक जिला परियोजना अधिकारी (एपीओ) पुरुषोत्तम चंद्रकार को निलंबित कर दिया गया है।

एसडीएम जांच में अनियमितता की पुष्टि हुई है। बीजापुर, भोपालपटनम, भैरमगढ़ और उसूर के एसडीएम द्वारा कुल 26 माध्यमिक पोर्टा केबिन की जांच की गई, जिसमें 11 पोर्टा केबिनों में अनियमित भुगतान के प्रमाण मिले।

फर्जी भुगतान बीजापुर विकासखंड के बीजापुर, नैमेड, गंगालूर, चिन्नाकोडेपाल, चेरपाल और तोयनार तथा भोपालपटनम के संगमपल्ली, तारलागुड़ा, पेगड़ापल्ली और सैंड्रापल्ली के पोर्टा केबिनों में हुआ। इन संस्थाओं से तीन फर्मों को कुल 42,78,475/ का भुगतान किया गया था। संयुक्त संचालक शिक्षा, बस्तर के निर्देश पर यह जांच जारी है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!