Uncategorized

दुर्ग में चरागाह जमीन पर बायोगैस प्लांट का विरोध: सैकड़ों ग्रामीण कलेक्टर से मिलने पहुंचे, कांग्रेस बोली- निर्माण नहीं रुका तो करेंगे बड़ा आंदोलन – durg-bhilai News

15 अगस्त विज्ञापन




दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत खेरथा में प्रस्तावित बायोगैस प्लांट को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर प्लांट के निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर प्लांट बनाया जा रहा है, वह लंबे समय से गांव और आसपास के इलाकों के पशुओं के लिए चरागाह के रूप में इस्तेमाल होती रही है। ऐसे में यहां निर्माण होने से पशुपालकों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चरागाह की जमीन खत्म होने से पशुओं के लिए चारा जुटाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए। ग्राम सभा और पंचायत की आपत्तियों को किया नजरअंदाज
ग्रामीणों ने ज्ञापन में यह भी कहा कि इस मामले में ग्राम सभा और पंचायत की आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया है। उनका आरोप है कि तहसीलदार ने ग्राम सभा और पंचायत के प्रस्ताव को खारिज कर दिया, जो पेशा एक्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के खिलाफ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सहमति के बिना इस तरह की परियोजना शुरू करना सही नहीं है। विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि प्लांट शुरू होने के बाद आसपास के गांवों में दुर्गंध फैल सकती है। इसके अलावा प्रदूषण बढ़ने, भूजल प्रभावित होने और लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने की संभावना है। उनका कहना है कि इन सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार किए बिना निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन: राकेश ठाकुर
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों, ग्रामीणों और आम लोगों के हित की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ग्रामीणों की मांगों को अनदेखा करता है और एकतरफा फैसला लेता है तो कांग्रेस ग्रामीणों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने मांग की कि जब तक सभी आपत्तियों का समाधान नहीं हो जाता और ग्रामीणों की सहमति नहीं मिल जाती, तब तक प्लांट का निर्माण रोका जाए। लगातार जगह को लेकर हो रहा विरोध
केंद्र सरकार की योजना के तहत बनने वाले इस बायो गैस प्लांट के लिए अब तक जमीन नहीं मिल सकी है। इससे पहले जामुल और कुरुद में भी जगह को लेकर विवाद और विरोध हो चुका है, जिसके बाद इसे खेरधा में शिफ्ट किया गया था। लेकिन अब यहां पर भी ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, युवा कांग्रेस अहिवारा विधानसभा अध्यक्ष हेमंत साहू, नरेश कुमार उपाध्याय, सरपंच जितेंद्र टंडन, ग्राम पटेल मंगलू सिन्हा, नवाब अली, अरुण साहू, महेंद्र साहू, रवि चेलक, दया साहू आदि मौजूद थे।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!