Uncategorized
डिजिटल क्रांति अधूरी : राज्य के सिर्फ 27% सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास, राष्ट्रीय औसत से भी राज्य पीछे

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के नरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा युक्तियुक्तकरण किया गया। इस प्रक्रिया के अंतर्गत एक ही परिसर में संचालित 10,297 शालाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में एक किलोमीटर से कम दूरी और शहरी क्षेत्रों में 500 मीटर से कम दूरी पर संचालित 166 शालाओं को मिलाकर कुल 10,463 शालाओं का युक्तियुक्तकरण किया गया है। पहले जहां सरकारी स्कूलों की संख्या 48827 थी वो कम होकर लगभग 38364 हजार हो गई है। युक्तियुक्तकरण के बाद पहले जहां 5,936 विद्यालय एकल-शिक्षकीय थे, वही अब केवल 1,207 प्राथमिक शालाएं शिक्षकों की अनुपलब्धता के कारण एकल-शिक्षकीय रह गई हैं। साथ ही लगातार एकल शिक्षक स्कूलों में शिक्षकों काे समायोजित किया जा रहा है।
15 अगस्त विज्ञापन




