अपराध

डीजे नहीं बजाने पर रास्ता रोककर चाकू और डंडे से मारपीट, दो आरोपित गिरफ्तार

15 अगस्त विज्ञापन

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसो के पास डीजे नहीं बजाने की बात को लेकर युवकों ने रास्ता रोककर चाकू और डंडे से मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और डंडा जब्त किया है। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

सीएसपी गगन कुमार (आइपीएस) ने बताया कि ग्राम पौंसरा निवासी आयुष रजक ने रविवार को कोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि शनिवार की रात करीब 10:30 बजे वह अपने साथी आकाश, आशीष रजक और बोड्डा के साथ बिरकोना से डीजे को मजदा वाहन में लोड कर गांव लौट रहा था।

जलसो के पास ग्राम जलसो निवासी पिंटू वर्मा अपने साथी दुर्गेश गोंड, राहुल वर्मा और राहुल गोंड के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। आरोपितों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने के बाद वे डीजे बजाने के लिए कहने लगे।

आयुष और उसके साथियों ने डीजे बजाने से मना किया तो पिंटू वर्मा ने चाकू से हमला कर दिया। वहीं अन्य युवकों ने डंडे और स्टिक से मारपीट की। घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए।

रिपोर्ट पर कोनी पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पिंटू वर्मा (19) और दुर्गेश कुमार गोंड (20) दोनों निवासी जलसो भूरीभाटा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चाकू और डंडा बरामद किया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जीतेन्द्र गुप्ता सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!